हॉल और गलियारों का नवीनीकरण करने के लिए 16 उत्तम विचार

Rita Deo Rita Deo
Millelegni, Emilceramica Group Emilceramica Group الغرف
Loading admin actions …

हॉल और गलियारे घर के अन्य परिवेशों के लिए मार्ग की रिक्तियां हैं और उनकी सजावट पर थोड़ा ध्यान देना आम बात है क्योकि उनमे भी हम वक्त बिताते हैं । सच्चाई यह है कि हॉल और गलियारे ऐसे क्षेत्र हैं जो एक स्थान को दूसरे में एकीकृत करते हैं,इसलिए घर के सौंदर्य और कार्यात्मक में इनका महत्वपूर्ण स्थान है। विचारों की इस पुस्तक में, हम 16 छवियों को प्रस्तुत करते हैं जिसमें हॉल और गलियारों को पुनर्निर्मित करने और उन्हें शानदार वातावरण में बदलने के उदाहरण दिए गए हैं।

1. मैत्रीपूर्ण स्वागत

लकड़ी प्राकृतिक तत्वा है जो घर के अंदर सुरुचिपूर्ण सामग्री का कार्य करता है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारन इसका यह आंशिक रूप सफेद रंग के विपरीत दीवार के साथ इस प्रवेश मार्ग में एक आकर्षक माहौल का संयोजन किया है। इस तरह का अच्छा प्रकाशमई डिजाइन इस सामग्री को और भी अधिक आकर्षक बनाता है।

2. प्रकृति का स्पर्श

homify الممر الحديث، المدخل و الدرج

प्रकृति में सुंदरता, अनुग्रह और ताजगी के साथ घर के किसी भी माहौल को आकर्षक तरीके से सजाने के  सारे तत्वा हैं और प्रवेश द्वार के साथ जब हॉल जुड़ा हो तो यह स्थान यह विशाल होता है। ये छोटे से आतंरिक उद्यान प्रवेश द्वार के लिए एक उत्कृष्ट विचार है, खासकर अगर वहाँ बहुत सारे प्राकृतिक प्रकाश हो ।

3. स्टाइल और व्यक्तित्व

प्रवेश द्वार घर का पहला और अंतिम स्थान है जहाँ हमारे आगंतुक प्रवेश और विदा होने पर घर को देखते हैं। यह स्थान हमारे व्यक्तित्व को सजावट शैली के रूप में दर्शाता और प्रतिनिधित्व करता है । इस हॉल में, कोने के रिक्त स्थान को छोटी कुर्सियां, टेबल और स्पष्ट ईंट की पृष्ठभूमि के साथ एक छोटा क्लासिक कमरा का रूप दिया गया है ।

4. दर्पण वाले गलियारे

आमतौर पर गलियारों में प्राकृतिक प्रकाश सीमित रहता है इसलिए ये स्थान अँधेरे में डूबे रहते हैं। दर्पण के साथ इस स्थान को सजाने से प्रकाश को बढ़ावा देने में मदद मिलती है और इसे गलियारे में विशालता की भावना देती है। यदि आपके दालान में एक कोठरी है, तो दर्पण को स्थापित करने के लिए दरवाजे का उपयोग करें।

5. अलमारियों

क्योकि गलियारे आम तौर पर संकीर्ण होते हैं ज़्यादातर इस स्थान पर फर्नीचर नहीं होता लेकिन यह कोई समस्या नहीं है यदि आप अलमारियों को स्थापित करते हैं इस चित्र के सामान और उसके अंदर अन्य सजावटी वस्तुओं को सहेज सकते हैं।

6. हॉल में रंग

रंगों का आंतरिक सजावट में बहुत महत्व है, क्योंकि वे विशिष्ट भावनाओं को पैदा करने, विरोधाभासों को उकसाने और वस्तुओं को उजागर करने में सक्षम हैं। एक अद्वितीय वातावरण बनाने के लिए सजावटी वस्तुओं, फर्नीचर और दीवारों रंगों के साथ खेलें।

7. बनावट

लॉबी को एक सुरुचिपूर्ण और परिष्कृत स्पर्श देने के लिए इसके बनावट में प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल इस तरह कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यहाँ पत्थर का यह दीवार है जो समकालीन डिजाइन में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला पदार्थ और फ्रेम के रूप में दिखाई देता है।

8. विभाजन

यदि समस्या कुछ आंतरिक वातावरण जैसे हॉल और लॉबियों में अधिक गोपनीयता देना है, तो एक नाजुक विभाजन पर्याप्त हो सकता है, जैसा कि ऊपर की छवि में है।

9. गलियारों में भी

विभाजन का उपयोग गलियारों में भी किया जा सकता है जैसे के फर्नीचर के एक टुकड़े के लिए पृष्ठभूमि के रूप में यहाँ किया गया है। उपरोक्त छवि में, लकड़ी के पीछे कांच पैनल एक पैनल है जो हल्का साइडबोर्ड और सीधी रेखाओं की पृष्ठभूमि के रूप में कार्य करता है।

10. नियोजित रोशनी

यदि प्रवेश द्वार में प्राकृतिक प्रकाश का कुछ या कोई स्रोत नहीं है, तो एक खूबसूरत परियोजना के साथ कृत्रिम प्रकाश से सजावट का तरीका यहाँ है। ऊपर की तस्वीर में लटकने वाले लैंप सुंदर और आकर्षक हैं।

11. फोटोग्राफ़ी

दालान को उत्तम तरीके से प्रज्वलित रखने का फ़ायदा यह है की इसे आर्ट गैलरी की तरह चित्रों और काले-सफेद तस्वीरों से सजा कर एक प्राकृतिक स्थान बना सकते है।

12. केंद्र बिंदु

गलियारे, खासकर संकीर्ण होते हैं, वे सही tabhi लग सकते हैं यदि उनके पास सही सजावट हो । इस मामले में, यह महत्वपूर्ण है कि गलियारे के अंत में एक वस्तु या रंगीन चित्र केंद्र बिंदु के रूप में सजा दिया जाए जो अंतरिक्ष में अपना अनोखा रूप प्रस्तुत करे।

13. फर्नीचर दालान

वेश द्वार के नवीकरण के लिए एक अनूठी शैली देने के लिए, आप कस्टम फर्नीचर और मूल डिजाइन का आदेश दे सकते हैं। इस छवि में, अलमारियों  वातावरण को एक आधुनिक स्पर्श देते हैं।

14. अनुपयुक्त कोने

कोने सजावट में संभावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला है जो कि किसी भी स्थान और बजट को फिट करती है। दीवार में बने हुए के कारन ये कोने वातावरण को सुन्दर रूप देने में एहम भूमिका निभाते हैं ।

15. मंजिल

प्रवेश हॉल या दालान की भौतिक विशेषताओं के आधार पर, एक फर्श डिजाइन, सजावट में एक बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व की भूमिका निभा सकते हैं। सुरुचिपूर्ण पैटर्न के साथ बने फर्श से अच्छा प्रभाव पड़ता है, खासकर अगर डिज़ाइन रेखागणितीय होते हैं।

16. कालीन

homify الاسكندنافية، الممر، رواق، &، درج

यहां हमारे पास गली को सजाने का सजाने का मज़ेदार नमूना है जो एक सुन्दर कालीन प्रदान करता है!


भारतीय घरो के गलियार को सजाने के कुछ और नमूने देखें इस विचार पुस्तक में !

تريد مساعدة في إتمام مشروع بيتك؟
تواصل معنا الآن

يبرز من مجلتنا